दबंग के हौसले बुलंद राखी बांधने आई महिला और उसके पति को बुरी तरह पीटा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 रायबरेली

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

एंकर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर योगी सरकार के कानून का खौफ शायद दबंग में नहीं है तभी एक महिला और उसके पति को रायबरेली में बुरी तरह से पीटा गया l

मामला मील एरिया थाना क्षेत्र के राही बाजार का है जहां सीतापुर निवासी रेखा अग्रवाल फुरसतगंज अपने मायके राखी बांधने आई थी वापस जाते समय राही बाजार में चार दबंगों ने उनकी गाड़ी को रोककर उनके साथ मारपीट की और छेड़खानी की पीड़िता अपनी शिकायत लेकर मील एरिया थाना पहुंची जहां सुनवाई न होने पर उसे एसपी कार्यालय जाना पड़ा l
ऐसे में सवाल यह उठता है कि पीड़ित महिला की सुनवाई जब थाने में नहीं होती है तो योगी सरकार की महिला सुरक्षा की गारंटी कौन देगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *