यूपी लाइव न्यूज 24 रायबरेली उत्तर प्रदेश
रिपोर्टर अजीत सिंह
रायबरेली
रायबरेली अमर सेनानी राणा बेनी माधव बक्श सिंह की 220वीं जयंती पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय आई एम ए भवन में किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला जज तरूण श्रीवास्तव ने किया। रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया और दो दर्जन लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जज तरूण श्रीवास्तव ने कहा कि 1857 में पड़ी जंग की नींव की वजह से हमारा देश आजाद हुआ ऐतिहासिक स्तर पर जंग की नींव रखने वाले इसी जमीन के लोग हैं इन्हीं लोगों की वजह से हमें आजादी मिली इसी विजन को हमें सुरक्षित रखना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को आदर्श रूप दे सकें। आजादी की लड़ाई में राणा के योगदान एवं बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। रक्तदान महादान होता है । समिति द्वारा किया जा प्रयास सराहनीय है।
इसी के बहाने हमें ऐतिहासिक मूल्य एवम परंपरा को याद करते रहें।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप निदेषक पिछडा वर्ग व संयोजक देवदूत वानर सेना अजीत प्रताप सिंहहमें अपने पूर्वज बंदरों से सीख लेते हुए दुख के समय समाज में दुःखी व्सक्ति को घेरकर खडे होकर सहयोग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि जो जिस लायक है उउसे वो लीजिए। आईएमए अध्यक्ष बृजेष सिंह ने कहा कि आजादी के रणबाकुरों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए समिति के लोगों द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं वह सराहनीय है। वहीं समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष समिति द्वारा कई कार्य कराए जाते हैं। यह राणा साहब की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होता है। राना बेनी माधव बक्स सिंह ने अवध क्षेत्र को 18 माह तक अंग्रेजों से मुक्त कर रखा था । सैनिकों के बलिदान का कोई मूल्य नहीं है हमें उनकी स्मृति को पीढ़ियों तक याद रखना होगा। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले नरेन्द्र सिंह फौजी, सिंह, गोविन्द खन्ना, गोविन्द सिंह चौहान, वरूण तिवारी, एलआईसी अधिकारी मान बहादुर सिंह, विजय सिंह की टीम, अर्पित यादव, सुभाष महर्षि, सिविल रावत एवं जिला प्रचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह के साथ एक दर्जन डोनर समेत सभी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हरिहर सिंह, रवींद्र सिंह, दिनेष प्रताप सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह राजन, एसपी सिंह, डा मनीष चौहान, दीप्ति सिकरिया, राकेष भदौरिया, षिव कुमार सिंह, उपस्थित रहे। रक्तदान कार्यक्रम ई संतोष सिंह व शिवम सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ।
रक्तदान शिविर में रोयल इनफील्ड स्टाफ के साथ लैब स्टाफ ब्यूटी वर्मा, सरस, दिव्यांषू, अंकित यादव, अक्षय सिंह, अंजू, प्र्रिया, अंषू तथा नितेश कुमार ने सहयोग किया।