यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
कपिल गुप्ता सह संपादक रायबरेली
करप्शन के आरोप में फंसे ईडी के एडिशनल डायरेक्टर आलोक कुमार रंजन ने मौत को गले लगा लिया. उनकी बॉडी दिल्ली में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली है. उन पर पचास लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा था, जिसकी जांच सीबीआई कर रही थी. बीती सात अगस्त को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था.
सीबीआई के मुताबिक, एक शिकायतकर्ता ने दावा किया कि संदीप सिंह ने उसके बेटे को गिरफ्तार नहीं करने के लिए पच्चास लाख रुपये की मांग की थी. सीबीआई ने संदीप को बीस लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार किया था. तब वह मुंबई के एक ज्वैलर से पैसे ले रहा था. इसी ज्वैलर के यहां ईडी ने रेड की थी ,तब संदीप उस टीम का हिस्सा था.
एफआईआर में संदीप सिंह को आरोपी बनाया गया था. इसी एफआईआर में ईडी के अधिकारी आलोक कुमार रंजन का नाम भी था. बाद में संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया. इसके बाद में ईडी ने सीबीआई की एफआईआर पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. तब से आलोक कुमार रंजन के खिलाफ जांच चल रही थी.