यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
कपिल गुप्ता सह संपादक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से सड़क मार्ग से होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे. जहां सबसे पहले सकरी सरैया में निर्मित तुर्की थाना के नए भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद मुजफ्फरपुर हाजीपुर फोरलेन के निर्माणाधीन बाईपास साथातर का निरीक्षण करेंगे. मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाईपास का निर्माण एक सौ अस्सी करोड़ की लागत से हो रहा है. नेशनल हाईवे साथहतार का यह हिस्सा है. इससे जहां एक तरफ मुजफ्फरपुर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं पटना-मुजफ्फरपुर को ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के फोरलेन की भी कनेक्टिविटी मिल सकेगी. इसके निर्माण से पटना से नेपाल जाना आसान हो जाएगा
बिहार सरकार ने दो हजार दसमें ही मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाईपास के निर्माण का फैसला लिया था लेकिन दो हजार बारह से इस पर काम शुरू हुआ है. जमीन अधिग्रहण सहित कई तरह की समस्याओं के कारण लगातार विलंब होता रहा है दो हजार उन्नीस में हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इसके काम में तेजी आई है.
मुजफ्फरपुर में सतरह किलोमीटर बाईपास के निर्माण से पटना से पूर्णिया सहित गोपालगंज होकर उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों को सुविधा होगी. वहीं, सीतामढ़ी से सोन वर्षा जाने की कनेक्टिविटी भी मिलेगी. मझौली से नेपाल को जोड़ने वाली सड़क एनएच 527 सी से भी आने वाले वाहनों के लिए पटना आना-जाना आसान हो जाएगा. कुल मिलाकर देखें तो पटना से नेपाल और उत्तर प्रदेश आना-जाना सुलभ होगा. इस बाईपास के इस साल बन जाने की संभावना है. आज मुख्यमंत्री के दौरे से इसके काम में तेजी आने की उम्मीद है.