लखनऊ नगर निगम में निहित चालीस करोड़ की सरकारी भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।उसी क्रम में आज जिस क्षेत्र में कार्यवाही हुई है उसका विवरण निम्नवत है:-

मण्डलायुक्त, महोदया लखनऊ मण्डल लखनऊ के आदेशों के क्रम में श्री इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त व श्री पंकज श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार श्री संजय यादव प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति एवं तहसीलदार श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय के निर्देश के क्रम में ग्राम-बिजनौर, तहसील सरोजनी नगर व जिला-लखनऊ की खसरा संख्या-69, 372, 542, 545, 600, 603, 604, 608, 614, 634, 635, 2447 व 2450 क्षेत्रफल 3.045 हे० राजस्व अभिलेखों में क्रमशः बंजर, ऊसर, नवीन परती व पुरानी परती के रूप में दर्ज नगर निगम, लखनऊ में निहित भूमि पर कतिपय भू-माफियाओं एवं प्रापर्टी डीलरों द्वारा निजी भूमियों से बैनामा करके नगर निगम की उपरोक्त शासकीय भूमियों पर अवैध रूप से कब्जा कर विकसित किये गये आवासीय प्लाट को नायब तहसीलदार श्री नीरज कटियार व राजस्व निरीक्षक श्री अविनाश चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में लेखपाल श्री संदीप यादव, श्री राजेन्द्र यादव, श्री राहुल यादव, श्री सुधांशु श्रीवास्तव, श्री मनोज आर्या, श्री तनुज मदान व तहसील सरोजनी नगर के क्षेत्रीय लेखपाल श्री जितेन्द्र प्रकाश की उपस्थिति में थानाध्यक्ष थाना-बिजनौर द्वारा उपलब्ध करायी गयी पर्याप्त पुलिस बल व नगर निगम की ई०टी०एफ० टीम की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से 327642.00 वर्गफुट भूमि से कब्जा हटवा दिया गया।

उक्त अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई भूमि की बाजारू कीमत लगभग रू0 40 करोड़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *