नई दिल्ली चीन अंडरवियर ने मेरी बेटी को कर दिया प्रेग्नेंट महिला का विचित्र दावा सुन चकराया लोगों का माथा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

चीन में एक महिला अपने विचित्र और हास्यास्पद दावों के कारण सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. महिला का दावा है कि उसने ऑनलाइन एक अंडरवियर खरीदा, जिसे पहनकर उसकी बेटी प्रेग्नेंट हो गई. जाहिर है, यह सुनकर ही आप अपना सिर खुजलाने के लिए मजबूर हो गए होंगे।

*मजे की बात तो यह है कि महिला अंडरवियर बनाने वाली कंपनी से स्पष्टीकरण की मांग भी कर दी*

ओडिटी सेंट्रल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने चीन के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म में से एक ताओबाओ से एक जोड़ी अंडरवियर खरीदने का दावा किया और कस्टमर केयर पर शिकायत की कि उसे पहनने के बाद बेटी गर्भवती हो गई. इस पर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा असंतुष्ट महिला को यह समझाने के प्रयासों के बावजूद कि ऐसा संभव नहीं है, महिला अड़ गई कि उसे तो स्पष्टीकरण चाहिए।

*मामले पर क्या बोली कंपनी?*

आखिरकार थक हारकर कंपनी को यह कहना पड़ा कि उसके कारखाने में केवल महिलाएं और जो मालिक है उसने नसबंदी करवा ली है, इसलिए लड़की की प्रेग्नेंसी का कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *