मथुरा वृंदावनजन्माष्टमी के पूर्व दिवस पर टी आर बना वृंदावन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

ग्वालों संग गोविंदा ने दिखाई दही हांडी झांकी

शहर के पूरा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले शैक्षिक संस्थान टी आर पब्लिक स्कूल में आज आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अनेक दिव्य झांकियों के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम संचालक विद्या भूषण पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय प्रबंधक अजय दुबे जी ने भगवान श्री कृष्ण स्वरूप की आरती करते हुए किया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चारों सदनों ने अपने अपने एक दिव्य झांकियां प्रस्तुत कर प्रतियोगिता में सहभागिता की। एक बार पुनः टी आर में सुदामा मिलन और लगभग 21 फीट की दही हांडी झांकी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को राधे राधे ,जय कन्हैयालाल की , आदि जयकारे लगाने पर मजबूर हो गए। कार्यकम में श्री कृष्ण के स्वरूप बने कक्षा 8 के अंश जायसवाल ने अपनी प्रस्तुति और हांडी फोड़कर सबका मन मोह लिया जबकि अन्य कार्यक्रम में अविरल दुबे ,प्रांजल,अभिषेक,शुभम,हुसैन,देवेश,शनि,नितिन,अदिति,भ्रुवों सिंह, प्रणव श्री कृष्ण के रूप में तथा सुदामा बने शिवा के अभिनय से विद्यालय का प्रांगण मथुरा वृंदावन के समान प्रतीत होने लगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य डी एम त्रिपाठी ने उपस्थित छात्रों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भारत की संस्कृति से रूबरू कराया और ऐसे दैवीय महापुरुषों के आदर्श नीतियों को अपने दैनिक जीवन के दिनचर्या में अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम संचालक में सबसे मुख्य सहयोग श्री कृष्ण के बालस्वरूप के अनन्य भक्त सौरभ बादल और अन्य अध्यापक अध्यापिका रूबी,प्रतिभा,ज्योति गुप्ता,ज्योति रस्तोगी, सरिता,सुरेन्द्र कौर,प्रीति काजल,राजेश मिश्रा,पवन श्रीवास्तव, डीपी सिंह,मनोज आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *