नगर निगम ज़ोन छह में अवैध अतिक्रमण हटाये जाने के साथ ही वृहद अभियान के तहत प्रतिबन्धित पॉलिथीन जब्त कर लगा पचासहज़ार का जुर्माना

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ शहर में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेशानुसार सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य कराया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।उसी क्रम में आज ज़ोन 06 अंतर्गत वृहद अभियान चलाया गया।

जोनल अधिकारी ज़ोन 06 के निर्देशानुसार श्रीमती नेहा यादव राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में आज क्षेत्रान्तर्गत चरक चौराहे से बुलाकी अड्डा तक, तुरियागंज चौराहे से गिरधारसिंह स्कूल तक, बावनीगंज वार्ड में अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया गया।जिसमें 15 जुग्गी, 40 ठेले,100 प्रचार बोर्ड,12 एंगल,05 तक्थ इत्यादि हटवाए गए।इसके अतिरिक्त करीब 05 किलो प्रतिबन्धित प्लास्टिक/पॉलिथिन जब्त कर 50000 रु० का जुर्माना वसूल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *