उत्तर प्रदेश झूठ बोलने का सबक देती है हरछठ कथा पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा हरछठ ब्रत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच जालौन हरछठ ब्रत को ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है यह ब्रत महिलाएं अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखती है और सिर्फ भैंस का दूध और बगैर जोता बखरा भोजन में खातीं हैं एक कथा के अनुसार प्राचीन काल में एक ग्वालिन के बच्चा होने बाला था और वह प्रसव सम्बंधित परेशानियों से ब्याकुल थी वहीं गोरस दूध दही बेचने जाना भी था जैसे ही मटकी लेकर बेचने के लिए चली तो रास्ते में प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी जहां पर झरवेरी की ओट में उसने एक बच्चे को जन्म दिया और उसे छोड़कर दूध दही बेचने को चली गयी उस दिन हरषष्ठी का ब्रत था और ग्वालिन ने गाय भैंस के मिश्रत दूध को केवल भैंस का दूध बताकर बेच दिया दूसरी तरफ झरवेरी के पास एक किसान हल जोत रहा था और बैलों के भड़क उठने से हल का फल बच्चे के शरीर में लगने से उसकी मृत्यु हो गयी जैसे ही किसान ने देखा तो उसने झरवेरी के कांटों से बच्चे के पेट मे टांके लगाए और उसे छोड़कर चला गया जब ग्वालिन बच्चे के पास आई तो बच्चे को देखकर वह सोचने लगी कि मेरे झूठ बोलकर बेचे गए दूध के कारण स्त्रियों का धर्म भ्रष्ट हुआ है जिसकी सजा मुझे मिली है तब उसने प्राश्चित करते हुए ग्राम में लौटकर ग्रामवासियों को बातें बतायीं जिसके बाद स्त्रियों ने उसे क्षमा कर दिया और आशीर्वाद दिया आशीर्वाद लेकर जब ग्वालिन झरवेरी के पास पहुंची तो उसका पुत्र जीवित मिला इसी कारण महिलाएं इस दिन सिर्फ भैंस का दूध व बगैर जोता बखरा अनाज व फल फूल खाकर ब्रत का पालन करतीं है इसी मान्यता के चलते नगर व क्षेत्र में दिन शनिवार को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की षष्टी को इस ब्रत को रखा और हरछठ माता की विधि विधान से पूजन अर्चन करती हुई अपने पुत्रों की दुर्घायु की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *