लखनऊ नगर निगम जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर के समस्त मंदिरों में साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मुख्य छह मंदिरों का निरीक्षण कर लिया गया जायजा

लखनऊ जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के आदेशानुसार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.के. श्रीवास्तव के निर्देशानुसार नगर में साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर नगर वासियों को सहूलियत प्रदान करने हेतु समस्त जेडएसओ व एसएफआई को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

जन्माष्टमी के पर्व को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा तमाम खास इंतेज़ाम किये गए हैं, जिससे कि श्रद्धालुओ से लेकर मंदिर के पुजारियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।जिस क्रम में नगर के चौक अंतर्गत द्वारकाधीश मंदिर, कोनेश्वर मंदिर, रामकृष्ण मठ, पुलिस लाइन, वायरलेस सेंटर महानगर एवं इस्कॉन टेम्पल व गोल्फ सिटी का नगर स्वास्थ्य अधिकारी महोदय द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।साथ ही उक्त मन्दिरों सहित नगर के अन्य मंदिरों में साफ सफाई व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने हेतु जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया।साथ ही मंदिर प्रांगण व उसके आस पास फॉगिंग, चुना ब्लीचिंग इत्यादि कार्यों को सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश जारी किए गए।

साथ ही सभी जोनल सेनेटरी अधिकारी व एसएफआई को आज से कल तक नगर के मंदिरों के आस पास ऊनी मौजूदगी बनाते हुए साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को बेहतरी के साथ सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *