जयपुर: एसीबी की बड़ी कार्रवाई जे डी ए के तहसीलदार सहित सात लोग डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ़्तार, कुल तेरह लाख की थी डिमांड

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

जयपुर राजस्थान ए.सी.बी. ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी जमीन के रूपान्तरण अन्तर्गत नब्बे-ए करवाने की एवज में जयपुर विकास प्राधिकरण जोन-9 के लक्ष्मीकांत गुप्ता, तहसीलदार द्वारा एकलाख रुपये, रूकमणि गिरदावर (भू-अभिलेख निरीक्षक) द्वारा एक लाख रुपये, रविकांत शर्मा गिरदावर भू-अभिलेख निरीक्षक खेमराज मीणा कनिष्ठ अभियंता द्वारा चालीस हजार रुपये, श्रीराम शर्मा पटवारी द्वारा बीस हजार रुपये, विमला मीणा गिरदावर (भू-अभिलेख निरीक्षक) एवं उसके पति दलाल महेश चंद मीणा (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से कुल तेरह लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर ने शिकायत का सत्यापन किया और ट्रेप कार्यवाही करते हुवे आरोपी लक्ष्मीकांत गुप्ता तहसीलदार को पचास हजार, रूकमणि गिरदावर को बीस हजार, कनिष्ठ अभियंता जेडीए जोन नव जयपुर, खेमराज मीणा, को चालीस हजार, गिरदावर रविकांत शर्मा भू-अभिलेख निरीक्षक को बीस हजार एवं पटवारी श्रीराम शर्मा को बीस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है मामले में आरोपी विमला मीणा गिरदावर (भू-अभिलेख निरीक्षक) एवं दलाल महेश चंद मीणा (प्राईवेट व्यक्ति) को भी संलिप्तता के आधार पर मौके पर गिरफ्तार किया गया है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की जाँच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *