लाखोें के जेवरात उड़ाए,जांच के नाम पर कुंभकर्णी नींद में उदयपुर पुलिस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश का बड़का जिला प्रतापगढ़ अक्सर सुर्खियों में रहता है।इस बार प्रतापगढ़ उदयपुर पुलिस की वजह से सुर्खियों में है।लाखों की चोरी की तहरीर के बावजूद उदयपुर पुलिस जांच के नाम पर एफआईआर दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है।उदयपुर पुलिस का टालू रवैया देखकर पीड़िता ने जिले के एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे गिरजा आहड़बीहड़ निवासी उदय प्रताप सिंह की पत्नी शिवानी ने एसपी को दिए गये शिकायती पत्र में कहा है कि बीती अट्ठारह अगस्त को वह रक्षाबंधन को लेकर अपने पति के साथ मायके गई थी। बीस अगस्त की रात दस बजे गांव के ही आरोपियों ने उसके घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गये।आरोपियों ने पीड़िता के घर में आलमारी का लाकर भी तोड़ दिया।लाकर से सोने चांदी के कीमती जेवरात चुरा ले गये।बेडरूम में आवाज सुनकर पीड़िता की जेठानी किरन जगी तो आरोपी बदहवास भागने लगे।

तहरीर में कहा गया है कि उसकी जेठानी ने टार्च की रोशनी में आरोपियों को भागते देखा है।पीड़िता को फोन पर सूचना मिली तो वह इक्कीस अगस्त को थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपा।जांच के नाम पर पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है
सूत्रों के मुताबिक चोरी करने वाले और उदयपुर पुलिस की सांठगांठ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *