लद्दाख को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला पांच नए जिलों का ऐलान जानें नाम

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

  जम्मू-कश्मीर में चुनावी हलचल के बीच अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. मोदी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का फैसला ले लिया है. गृह मंत्रालय ने लद्दाखम में पांच नए जिले बनाए हैं. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी है. लद्दाख के ये पांच नए जिले होंगे- जांस्कार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग. जांस्कार और द्रास कारगिल रीजन में हैं, जबकि शाम, नुब्रा और चांगथांग लेह रीजन में हैं.दरअसल, मौजूदा समय में लद्दाख रीजन में दो जिले हैं- लेह और कारगिल. गृह मंत्रालय के फैसले के बाद अब लद्दाख में कुल 7 हो गए. लद्दाख रीजन में अतिरिक्त जिलों की मांग काफी समय से हो रही थी. लेह, लद्दाख और कारगिल डिवीजन के सामाजिक और राजनीतिक संगठन बार-बार जिलों की मांग कर रहे थे. इसी के मद्देनजर आज भारत सरकार गृह मंत्रालय का यह अहम फैसला आया है. आजादी के बाद पहली बार लद्दाख रीजन में जिलों की संख्या बढ़ाई गई है. शासकीय व्यवस्था बेहतर हो इसके मद्देनजर यह बड़ा फैसला लिया गया है.‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है.’ उन्होंने कहा, ‘नए जिले – जंसकार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग, हर नुक्कड़ और कोने में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए बनाए गए लाभों को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *