जन्माष्टि पर कान्हा गौशाला में हुआ गौ पूजन कार्यक्रम,हवन पूजन कर गायों को खिलाया गुङ चना और फल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंचजालौनजन्माष्टमी के अवसर पर नगर की कान्हा ग़ौशाला में हवन पूजन के बाद गौ पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं एसडीएम सीओ पालिकाध्यक्ष ने चना गुड़ व फल खिलाये। नगर मालवीय नगर हाटा स्थित कान्हा गौशाला में जन्माष्टि पर नगर पालिका के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द निरजंन एसडीएम ज्योति सिंह सीओ अर्चना सिंह नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ईओ पवन किशोर मौर्य ने गौशाला में पहुँचकर स्वच्छता अभियान चलाया था सभी गाय माता की पूजा अर्चना की गयी जिसके बाद पं० अभिषेक मिश्रा द्वारा एक हवन का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने नगर व क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए आहुतियां दी गयी विधायक ने कहा कि गो-माता वैदिककाल से सनातन संस्कृति में पूज्यनीय रही हैं उन्हें गुड़ चना व फल खिलाये गये वही पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वेदों में गाय को ’’गावो विश्वस्य मातरः’’ कहा गया है। गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास बताया गया है वही ग्रामीणांच व नगर पंचायत नदीगांव की कान्हा गौशाला में जन्माष्टमी के पर्व पर गोशालाओं में पूरी श्रद्धा के साथ गौ माता का पूजन किया गया इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रानी देवी एडीओ देवेंद्र निरजंन नरेश वर्मा विनोद सोनी अशोक गुर्जर मनीष नगरिया नरेश कुशवाहा गौरव तिवारी सुनील यादव हरिशंकर निरंजन राम गुप्ता आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *