यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िए का आतंक थम नहीं रहा है।सोमवार की रात भेड़िए ने मां रोली के साथ घर के आंगन में सो रहे 5 वर्षीय अयांश को निवाला बनाया।खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर के मजरा दीवानपुरवा गांव निवासी बालक मां के साथ सो रहा था।इस दौरान भेड़िया मां की गोद से मासूम को छीन ले गया और गन्ने के खेत में निवाला बनाया।सुबह गांव के बाहर क्षतविक्षत शव मिला।मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक लैब टीम ने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया और जांच में जुटी है।
बता दें कि भेड़िया डेढ़ महीने में सात को मौत और 22 को घायल कर चुका है।रविवार रात भेड़िया ने जहां 60 वर्षीय रीता को निवाला बनाया था तो वहीं 25 वर्षीय काजल को घायल कर दिया था।लगातार दो दिन में दो मौत और एक महिला के घायल होने से इलाके में दहशत बढ़ गई है।
भेड़िए ने छत्तरपुर ग्राम पंचायत के मजरा बरुही में भी जमकर उत्पात मचाया। गांव निवासी 3 वर्षीय वंश कुमार,9 वर्षीय शिवानी और 6 वर्षीय हरियाली पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। हमले की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सीओ महसी रूपेंद्र कुमार गौड़, उपजिलाधिकारी महसी अखिलेश सिंह, नायब तहसीलदार तजवापुर राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि जांच पड़ताल के जुटे हैं।