वंदे भारत ट्रेन को डिरेल करने की रची गई साजिश रेलवे ट्रैक पर रखा सीमेंट का ब्लॉक केस दर्ज

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

भारतीय रेलवे की तमाम ट्रेनों को साजिश के तहत बेपटरी करने के लिए लगातार एक योजना के तहत काम किया जा रहा है। अब राजस्थान के पाली में वंदे भारत को बेपटरी करने की साजिश का मामला सामने आया है। दरअसल, 23 अगस्त की रात को किसी ने रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रख दिया था। सीमेंट का ये ब्लॉक रेलवे ट्रैक पर उस वक्त रखा गया, जब वंदे भारत ट्रेन इस ट्रैक से गुजरने वाली थी। इस ट्रैक से रात करीब साढ़े 8 बजे अहमदाबाद से जोधपुर वंदे भारत ट्रेन गुजरने वाली थी, जो कि ट्रैक पर रखे सीमेंट के ब्लॉक से टकरा गई। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के दौरान ट्रेन में करीब 375 यात्री बैठे थे, जिनकी जान खतरे में पड़ गई थी। हादसे के बाद ट्रेन को थोड़ी देर के लिए घटनास्थल पर रोका गया था। वंदे भारत ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने इंजन और ट्रेन को चेक किया और फिर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *