उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग आरटीआई के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव का सूचना का अधिकार बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओ को मिला समर्थन

Spread the love

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग आरटीआई के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव का सूचना का अधिकार बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओ को मिला समर्थन

यूपी लाइव न्यूज नेटवर्क उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ l उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग गोमती नगर लखनऊ द्वारा द्वितीय अपील एवं शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को समाप्त करने के विरोध में सूचना का अधिकार बचाओ अभियान, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता व नामचीन आरटीआई एक्टिविस्ट श्री तनवीर अहमद सिद्दीक़ी जी द्वारा सरकार के उक्त निर्णय के खिलाफ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ख) की व्यवस्था के अनुसार दिनांक 22-08-2024 से उत्तर प्रदेश सूचना आयोग गोमती नगर लखनऊ के परिसर के बाहर उपरोक्त हिटलर साही नियम की वापसी के लिए एवं सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 कानून को सम्पूर्ण रूप से उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के द्वारा पालन कराये जाने हेतु शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना किया जा रहा है।

प्रदेश के आम जनमानस एवं आरटीआई एक्टिविस्ट के हितों को देखते हुए तथा सूचना का अधिकार कानून के अस्तित्व को बचाये रखने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग आरटीआई के चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव जी ने आज सूचना का अधिकार मुख्यालय गोमती नगर पहुंचकर श्री तनवीर अहमद सिद्दीकी जी द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से किये जा रहे अनिश्चितकालीन धरने पत्र सौंपकर अपना समर्थन दिया है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रदेश के आम जनमानस एवं आरटीआई एक्टिविस्ट के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सूचना आयोग उ०प्र०, लखनऊ के डाक प्राप्ति काउंटर पर द्वितीय अपील एवं शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत/दाखिल करने की प्रक्रिया पूर्ववत पुनः लागू कराने के लिए श्रीमान मुख्य सूचना आयुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पत्र सौंपकर मांग भी की है।

इस मौके पर पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव जी के साथ सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव राजेश सिंह, नामचीन आरटीआई एक्टिविस्ट तनवीर अहमद सिद्दीकी , अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला, हरपाल सिंह, पत्रकार संजय आजाद, वसीम आलम,अधिवक्ता रूवैद कमाल किदवई, दिलीप चौधरी, समरजीत कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *