यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
झाड़ियों के बीच रोती मिली, जन्म के बाद फेंका गया; शेल्टर होम में जी रही जिंदगी
~~~~~~~~~
जन्माष्टमी के दिन बेटे-बेटियों के पैदा होने पर उन्हें भगवान का रूप मान खुशी मनाने की कई खबरें आईं। इसी बीच प्रयागराज में इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया गया। झाड़ियों में बदनसीब बच्ची की रोने की आवाज सुनकर राहगीर ने पुलिस बुलाई।
फूलपुर पुलिस ने नवजात बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद बच्ची को स्वस्थ बताया। अब बच्ची चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की देखरेख में है।
दुपट्टे मे लपेटकर बच्ची को फेंका
फूलपुर के चतुर्भुजपुर बरईतारा के रहने वाले सूरज पटेल सोमवार को रास्ते से गुजर रहे थे। उन्हें सरकारी ट्यूबवेल के पास झाड़ियों में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वह रुके और आसपास देखा। कूड़े के ढेर के पास झाड़ियों के बीच एक बच्ची पड़ी थी। दुपट्टे में लिपटी बच्ची रो रही थी।