यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
भाजपा ने कसी कमर और गांव-गांव की गलियों में भ्रमण कर रहे हैं मंत्री ।
मिल्कीपुर /अयोध्या
👉लोकसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा के मंत्रियों ने कसी कमर गांव-गांव चौराहा व बाजारों में कर रहे हैं भ्रमण,मिल्कीपुर के सपा विधायक अवधेश प्रसाद अयोध्या के सांसद चुने जाने के बाद इस विधानसभा में उपचुनाव में सफलता हासिल करने के लिए सत्ताधारी ने सारी ताकत व रणनीति बनाकर इस उपचुनाव को पाले में बरकरार रखना चाहते हैं।मिल्कीपुर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व मंत्रियों सहित क्षेत्र में अपनी गतिविधियां जोर कर दी है जनता को समझने बुझाने के लिए गांव से लेकर ब्लॉक स्तर तक जगह-जगह कर रहे हैं मीटिंग और बना रहे हैं अपनी सेटिंग जनता को रिझाने के लिए और भाजपा की गिनाई नई योजनाओं की उपलब्धियां और मिल्कीपुर का विधायक कौन होगा इस बात को लेकर संशय बना हुआ है।और 2022 में चुनाव बाबा गोरखनाथ सपा से अवधेश प्रसाद के सामने 12500 वोटो से पराजित हुए थे। वही विश्व में जाने वाली अयोध्या लोकसभा की महत्वपूर्ण सीट से 2024 में सांसद चुने गये अवधेश प्रसाद पासी ने जहां पर भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी लल्लू सिंह को पराजित किया है जो अयोध्या लल्लू सिंह का गढ़ माना जाता था और वहीं दूसरी तरफ मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अपने मंत्रियों सहित चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी हैं। और अभी हाल में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी लोकसभा चुनाव के बाद तीन बार अयोध्या और दो बार मिल्कीपुर के उपचुनाव के लिए अपना दौडा़ कर चुके है । जिले के प्रभारी मंत्री व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मिल्कीपुर विधानसभा में अपना डेरा लगातार डाले हुए हैं।इसके अलावा हफ्ते भर के अंदर में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव व स्वास्थ्य मंत्री व राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह और खाद्य रसद मंत्री सतीश शर्मा पूर्वांचल बिकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद पटेल सहित अन्य सहयोगी दलों के पदाधिकारी सहित ब्लॉक से लेकरके तहसील स्तर तक मीटिंग कर चुके हैं । रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय भी तहसील क्षेत्र में भाजपा के समर्थन के लिए क्षेत्र में लोगों को जोड़ने का प्रयास और दौड़ा कर चुके हैं और वहीं दूसरी तरफ सतीश शर्मा गांव के लोगों से मिलकर चुनावी रणनीति और समझने की कोशिश की । गिरीश चंद्र यादव गांव से लेकर के ब्लॉक स्तर तक ग्राम प्रधान व कोटेदारों के साथ मीटिंग करके अपनी चुनावी रणनीति चुस्त दुरुस्त करने का पूरी तरह कोशिश कर रहे हैं । वही पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद पटेल ब्लॉक मुख्यालयों व स्वास्थ्य केन्द्रों सहित ब्लॉक स्तर पर समीक्षा कर भाजपा के पक्ष में अपनी नई सोच और बयार लाने की भरपूर कोशिश की है।कुल मिलाकर अयोध्या लोकसभा चुनाव हारने के बाद मिल्कीपुर का उपचुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रतिष्ठापूर्ण बन गया है। हर हाल में इस उपचुनाव को जीतना चाहते हैं और जीत कर रावण की लंका को ढहाना चाहते हैं।और पूर्व जिला पंचायत सदस्य से लेकर के ग्राम प्रधान तक के लोग शामिल है।और सबसे ज्यादा पासी समाज के लोग अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।महज पार्टी ने अभी तक टिकट की घोषणा नहीं की है और यह संशय का विषय बना हुआ है।और कौन बनेगा मिल्कीपुर का विधायक।