अलीगढ़छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर देंगे खैर में मुख्यमंत्री योगी को जज्ञापन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ अनूपशहर रोड स्थित कैंप कार्यालय में सपा छात्र सभा महानगर अलीगढ़ ने बैठक आयोजित की जहां पर वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा की।वहीं छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मौ.मोहसिन मेवाती ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की नर्सरी है और देश के बड़े बड़े नेता छात्रसंघ चुनाव से निकले हैं जबकि छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाना एक अलोकतांत्रिक फैसला है जिसका वह पुरजोर विरोध करते हैं। इतना ही नहीं वह शांतिपूर्ण तरीके से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे।इस दौरान यहां पर यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष हसमुद्दीन अल्वी के अलावा सौरभ यादव, सारांश कौशिक,अदिल अब्बासी,रोहित कुमार,अनूप सक्सेना,फैजान अली,जमशेद अली,यश यादव,पुनीत यादव,मोहम्मद आमिर,मोहम्मद हाशिम,मोहम्मद शकील मोहम्मद शाहरुख व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *