लखनऊ नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान बीट बना कर नियमित साफ सफाई इत्यादि कार्यों को किये जाने के निर्देश जारी किए गए

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ नगर आयुक्त के आदेशानुसार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पी.के. श्रीवास्तव के नेतृत्व में एवं मा. पार्षदगणों की उपस्थिति में नगर के अंतर्गत संचारी रोगों जैसे डेंगू व मलेरिया इत्यादि से बचाव एवं इनकी व्यापक रोकथाम के उद्देश्य से लगातार सघन अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों को अमल में लाया है रहा है।जिसके लिए नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन नियनित रूप से योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रहे हैं।उसी क्रम में आज नगर आयुक्त महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ नगर के चार प्रमुख वार्डों गीता पल्ली, बाबू कुंज बिहारी एवं ओम नगर वार्ड व गुरु नानक नगर वार्ड का निरीक्षण कर वृहद अभियान चलाकर सघन गतिविधियों को सुनिश्चित कराया गया।

उक्त के क्रम में आज प्रातः 06:00 बजे समस्त चारों वार्ड में अभियान चलाते हुए संचारी रोगों से बचाव के लिए टीमों को बनाकर क्षेत्रान्तर्गत मौजूद समस्त बड़े व छोटे नाले नालियों में, यहां मौजूद घरों में एन्टी-लार्वा का छिड़काव कराते हुए फॉगिंग कराई गई। इसके अतिरिक्त बड़े नाले नालियों की सफाई भी वृहद रूप से कराई गई। साथ ही नगर आयुक्त महोदय द्वारा समस्त कर्मचारियों को प्रतिदिन नियमित रूप से टीमें बनाकर साफ सफाई इत्यादि कार्यों को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त के अतिरिक्त स्थानीय लोगों को डेंगू व मलेरिया जैसे घातक संचारी रोगों की जानकारी देते हुए इनसे बचाव के तौर तरीकों इत्यादि के विषय मे जागरूक भी किया गया।लोगों को क्या करें और क्या न करें इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।जिससे कि इन घातक रोगों की रोकथाम में प्रत्येक नागरिक अपना अहम योगदान प्रदान कर स्वयं को सुरक्षित कर अपने परिजनों को व अपने आस पास के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके और नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को सफल बना सके
उक्त अभियान में मा. पार्षद श्री आदर्श मिश्रा जी गीता पल्ली वार्ड मो. 9161700072, मा0 पार्षद श्री बबलू मिश्रा जी बाबू कुंज बिहारी एवं ओम नगर वार्ड मो. 9415409415 व पार्षद श्री पीयूष दीवान जी गुरु नानक नगर वार्ड मो. 9935920077, जोनल अधिकारी जोन 05 श्री नंद किशोर, जेडएसओ श्री राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *