प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह जी के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।उसी क्रम में आज जिस क्षेत्र में कार्यवाही हुई है उसका विवरण निम्नवत है:-
उक्त के क्रम में आज नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के आदेशानुसार प्रभारी अधिकारी (सम्पत्ति) श्री संजय यादव व तहसीलदार श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार संजय सिंह के नेत्रत्व में आज दिनांक 29.08.2024 को ग्राम बसहा, तहसील-बी०के०टी०, जिला-लखनऊ की गाटा संख्या-176/0.085 हे0, 222ख/0.311 हे0, 288/0.164 जो क्रमशः कब्रिस्तान, तालाब, नई परती व तालाब के खातें में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उक्त भूमि नगर निगम में निहित सम्पत्ति है, जिस पर लोगो द्वारा अवैध रूप से रोड नाली व बाउण्ड्री वाल बना कर प्लाट के रूप में विकसित कर खरीद फरोख्त की जा रही थी, जिसको नगर निगम के राजस्व निरीक्षक श्री अविनाश कुमार तिवारी जी के नेतृत्व में क्षेत्रीय लेखपाल श्री आशुतोश, लालू प्रसाद, रवीन्द्र सिंह बिष्ट, नवोदित प्रताप सिंह व प्रदीप गिरी थाना गुडम्बा के पुलिसबल व नगर निगम के ई०टी०एफ० बल को उपस्थिति में शान्ति पूर्वक ढंग से अवैध रूप से किये गये अनाधिकृत अवैध कब्जे को हटवा दिया गया।
उक्त कब्ज़ा मुक्त कराई गई सरकारी भूमि की बाजारू कीमत लगभग रू0-5,00,00,000.00 (पांच करोड मात्र) एवं क्षे० लगभग 20,000 वर्गफीट है।
निरंतर चल रहे अभियान के दृष्टिगत लगभग 200 गाटा और लगभग 1300 करोड़ की 170 बीघा जमीन खाली कराई जा चुकी है।