अलीगढ़ जीटी रोड धनीपुर स्थित बांके बिहारी मंदिर पर मनाया गया नंदोत्सव

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर

उप संपादक संजय मिश्रा

कांग्रेस नेत्री प्रतिमा सिंह ने की पूजा अर्चना और हुआ प्रसाद वितरण

अलीगढ़ परमावतार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रुप में मनाया गया तो वहीं इसके अगले दिवस लोगों ने वासुदेव कृष्ण के नंद लाल बनने की खुशियां मनाई जबकि इसी क्रम में अलीगढ़ के धनीपुर जी.टी.रोड स्थित बांके बिहारी लाल के मंदिर पर भी नंदोत्सव की खुशियां मनाई गई।आपको बता दें कि यहां पर भी विगत दिवस मंदिर को बड़े सुन्दर तरीके से सजाया गया और यहां पर मुरली मनोहर नटवर नंद किशोर मनमोहन ने मोहिनी सूरत के साथ मनमोहक दर्शन दिए और यहां पर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. जेपी सिंह ने पूजा अर्चना की साथ ही इसके अगले उन्होंने अपनी पत्नी प्रतिमा सिंह,पुत्र डॉ.अभिमन्यु सिंह और विक्रमादित्य सिंह और पूरे परिवार के साथ यहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ में हवन यज्ञ संपन्न कराया और इसके बाद यहां पर प्रसाद वितरण का अनवरत सिलसिला देर रात तक जारी रहा जहां पर भक्तों और राहगीरों ने ना सिर्फ बांके बिहारी लाल के दर्शन किए बल्कि ये सभी प्रसाद में भी सहभागी बने।नंदोत्सव के कार्यक्रम में यहां पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया और इस अवसर पर यहां ठाकुर विनोद कुमार सिंह,राजीव लीडर,यतिन गुप्ता और किनवासा नरेश समेत अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *