अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने लाल टोपी काले कारनामे के बयान पर भाजपा को लिया आड़े हाथों

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अयोध्या
भाजपा के लाल टोपी काले कारनामे के बयान पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का बयान, भाजपा लाल टोपी से घबरा गई है, उनको पता है लाल टोपी ही इनको सत्ता से अलग करेगी, जब से भाजपा लोकसभा चुनाव अयोध्या में हारी है तब से भाजपा पूरी तरह से लाल टोपी से घबरा गई है, लोकसभा में लाल टोपी तीसरी शक्ति बन गई है, उपचुनाव में लाल टोपी ही इनको हराएगी, समाजवादी पार्टी ही सारी सीटों पर विजय पाएगी, भाजपा पर लाल टोपी का भूत सवार है,भाजपा वाले जानते हैं मिल्कीपुर सीट समाजवादी पार्टी ही जीतेगी,भाजपा दहशत में है, उपचुनाव को लेकर भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है, सात जन्म लग जाएंगे उनके सपने पूरे नहीं होंगे, मिल्कीपुर सीट ये नहीं जीत पाएंगे, मिल्कीपुर सेट कम से कम हम 65 से 70 हजार वोट से जीतेंगे,

सर्किल रेट बढ़ाए जाने की प्रक्रिया पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद, कहा प्रदेश के हर जिले में मार्च माह में सर्किल रेट बढ़ाया जाता है लेकिन अयोध्या जनपद ऐसा रहा 2017 से लेकर अभी तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया, ये मुद्दा मैं लोकसभा में भी उठाया था, हमारी यह मांग है सर्किल रेट 2017 से प्रभावी माना जाए, उसी अनुसार किसानों की जमीन का मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *