समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ को मजबूत करने का निर्देश कहा सताइस में सपा हराएगी भाजपा को

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि उपचुनाव की तैयारी तो करनी है पर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देकर पूरी सावधानी से भाजपा का मुकाबला करना है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है। आने वाले चुनावों में भी समाजवादी पार्टी ही भाजपा को हरायेगी। सन् 2027 में भाजपा की विदाई तय है।
श्री अखिलेश यादव आज यहां समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी पश्चिम बंगाल जैसी घटनाएं हो रही है। बच्चियों की हत्याएं हो रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। अपराधों में लगातार वृद्धि हुई है। समाजवादी सरकार ने डायल 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा बनाई थी जिससे महिलाओं के प्रति अपराधों पर लगाम लगी थी। भाजपा ने उसे निष्प्रभावी बना दिया।
अभी फर्रुखाबाद में दो बालिकाओं की संदिग्ध मौत के मामले में भाजपा सरकार की चुप्पी विचलित करने वाली है। भाजपा केवल राजनीतिक फायदे के लिए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *