रायबरेली राहुल गांधी के खिलाफ यादव समाज द्वारा उप जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव में अर्जुन नामक युवक की हत्या के मामले में जातीय राजनीति पर राहुल गांधी के खिलाफ भड़का यादव समाज। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे यादव बिरादरी के लोगों ने महामहिम के नाम संबोधित शिकायती पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि भीम आर्मी युवा संगठन के उग्र प्रदर्शन व उनके दबाव में पुलिस ने उपरोक्त घटना में एक 14 वर्षीय किशोर अंशू यादव को बिना जांच पड़ताल किए ही जेल भेज दिया है। यही नहीं प्रदर्शन कारियों ने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर भी भड़ास निकालते हुए कहा कि राहुल गांधी जातीय राजनीति बंद करे जिस घटना में राहुल गांधी दलित की मदद करने की बात कर रहे हैं उसमें एक निर्दोष दलित सहित यादव ब्राह्मण मुस्लिम शामिल है क्या उनकी पीड़ा राहुल गांधी को नहीं दिख रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *