शिवगढ़ रायबरेली तहसील प्रशासन द्वारा कराया गया तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी

ब्लाक रिपोर्टर ओपी गुप्ता रायबरेली

शिवगढ़ अवैध रूप से तालाब की जमीन पर ग्रामीणों द्वारा धान की फसल लगाकर फसल उगाई जा रही थी तहसील प्रशासन को शिकायत मिलने पर जांच उपरांत मामला सत्य पाए जाने पर फसल को नष्ट करवा दिया गया।
बता दें कि तालाब की जमीन के पास सैकड़ों लोग उस समय एकत्रित हो गए जब राजस्व निरीक्षक बछरावां छः सदस्यीय टीम व पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे धान की खड़ी फसल पर टैक्टर चलवा कर फसल को नष्ट करा दिया।मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ीरा कला गांव का है जहां गांव के रहने वाले राजेश कुमार महराजगंज तहसील में शिकायत की थी कि पड़ीरा कला गांव में गाटा संख्या- 782 जो राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम से दर्ज है उस जमीन पर गांव के लोगों ने धान की फसल लगाकर कब्जा कर रखा है उस जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए । मामला संज्ञान में लेकर तहसील प्रशासन छः सदस्यीय टीम गठित किया। बछरावां राजस्व निरीक्षक राम सेवक यादव के नेतृत्व में छः सदस्यीय टीम व पुलिस फोर्स पड़ीरा कला गांव पहुंच गई। और तालाब की जमीन को चिन्हित कर ट्रैक्टर चलवा कर धान की फसल को नष्ट कर कब्जदारों से कब्जा मुक्त करवाया।
राजस्व विभाग की टीम व भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल बन गया ।वहीं अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *