सोशल मीडिया पर माननीय प्रधानमंत्री के विरूद्ध अशोभनीय व अभदृ टिप्पणी करने वाले एक अभियुक्त को थाना पुरकाजी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

अवगत कराना है जनपद में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतत् निगरानी की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर विधि विरूद्ध कार्य करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 31.08.2024 को थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर संज्ञान लिया गया जिसमें एक युवक माननीय प्रधानमन्त्री भारत सरकार पर अशोभनीय भाषा में अभदृ टिप्पणी कर रहा था। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अविलम्ब कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
विशाल पुत्र अशोक निवासी ग्राम खाईखेड़ी थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर।

पंजीकृत अभियोग का विवरण
*1.* मु0अ0सं0- 176/2024 धारा 352,353(2) बीएनएस

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *