रास्ते में जा रहे युवक ने चिढ़ाया,शिकायत करने घर पहुँचा युवक तो कर दिया कुल्हाड़ी से हमला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन नगर मोहल्ला आराजी लेन में एक युवक चिढ़ाने की शिकायत करने आरोपित के घर पहुचा तो उसके साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी सिर में मारकर घायल कर दिया लहूलुहान हालत में वह पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराने के लिए पहुँचा है।
मोहल्ला आराजी लेन निबासी गफूर जब दोपहर के वक्त अपने घर से निकलकर काम से जा रहा था तभी मोहल्ला का ही रहने बाला पंगा उसे रोका और उसे हर बार की तरह उसे चिढ़ाने लगा जिसको शिकायत करने जब उसके घर पहुचा तो उसके भाई ने उसके गाल पर रपटा मार दिया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा थोड़ी ही देर बाद उसके परिजन शरीफ मका जाबेद बबुआ हाथों में डंडा और कुल्हाड़ी लेकर बाहर निकल आये और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया परिजन उसे पुलिस के पास ले आये जहाँ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है घायल को उपचार हेतु भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *