Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण में दिनांक 30.08.2024 को प्रकाषित खबर ‘‘तीन दिन में दुरूस्त हो अमौसी औद्योगिक क्षेत्र की सड़के‘‘ के अनुक्रम में दिनांक 30.08.2024 को समस्त औद्योगिक क्षेत्र (सरेाजनी नगर एवं अमौसी/नादरगंज) का स्थलीय निरीक्षण कराया गया।

अवगत कराना है कि सरोजनी नगर क्षेत्र में सड़को पर वर्षा ऋतु के कारण गड्ढे हो गये है, उनको ठोस मलबा व स्टोन बैलास्ट डालकर मुटरेबुल कराया जा रहा है। इसी प्रकार अमौसी नादरंगज क्षेत्र में भी सड़को पर वर्षा ऋतु के कारण गड्ढे हो गये है, उनको ठोस मलबा व स्टोन बैलास्ट डालकर मुटरेबुल कराया जा रहा है।

आगामी दिनों में सरोजनी नगर क्षेत्र में यू.पी.सी.डा. से प्राप्त पत्र के अनुसार रोड नं0-01 का आंषिक भाग, रोड नं0-02, रोड नं0-04, रोड नं0-05 एवं रोड नं0-06 के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्षा ऋतु के उपरान्त उक्त सड़कों की निविदा आदि प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए नगर निगम द्वारा निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। अमौसी नादरगंज में यू.पी.सी.डा. द्वारा ही सड़को का निर्माण वर्षा ऋतु के उपरान्त कराया जाना बताया गया है। वर्तमान में अमौसी नादरगंज में भी वर्षा ऋतु के कारण सड़को पर हुए गड्ढो को ठोस मलबा व स्टोन बैलास्ट डालकर मुटरेबुल कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *