लखनऊ हेरिटेज कॉरिडोर में फसाड कंट्रोल गाइडलाइन लागू करने के लए संयुक्त टीम करेगी सर्वे

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

कैसरबाग चौराहा पूरी तरह से नो-पार्किंग जोन घोषित होगा, बी.एन. रोड पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े कर सकेंगे लोग
हुसैनाबाद में रूमी दरवाजे के पास कॉबल स्टोन ट्रैक पर सिर्फ इक्का-तांगा व ई-रिक्शा ही चलेंगे, शेष वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव
हेरिटेज कॉरिडोर में फसाड कंट्रोल गाइडलाइन के तहत व्यवस्था लागू करने के लिए एलडीए, नगर निगम, लेसा, परिवहन व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम पूरे रूट का सर्वे करेगी। जिसके बाद सम्बंधित विभाग गाइडलाइन के तहत स्थल पर कार्य सुनिश्चित कराएंगे।
लखनऊ विकास प्राधिकरण में आयोजित बैठक में मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *