यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
इकतीस अगस्त को मुख्य सचिव पद से रिटायर्ड होने वाले ब्रजेश मेहरोत्रा बिहार के नए सूचना आयुक्त होंगे, इस पर सहमति बन चुकी है. आज इसको लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है. साथ ही सूचना आयुक्त के एक और पद पर बिहार के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक वरिष्ठ पत्रकार के नाम पर भी सैद्धांतिक रूप से सहमति बन चुकी है.बिहार में मुख्य सूचना आयुक्त के साथ तीन सूचना आयुक्त के पद सृजित हैं, जिसमें से दो पद अभी खाली है. उसी को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुख्य सचिवालय में बैठक हुई थी. उस बैठक में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत होने वाले ब्रजेश मेहरोत्रा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार के नाम पर सहमति बनी है. हालांकि मंगलवार को अधिसूचना जारी नहीं हो सकी है.