पूर्व विधायक रामनरेश रावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने किया दीपदान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

पत्रकार रामकुमार शुक्ला बछरावा रायबरेली

बछरावां : पूर्व विधायक बछरावां राम नरेश रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों ने दीपदान व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, ज्ञात रहे पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन 2 वर्ष पूर्व दिल्ली के निजी अस्पताल में हो गया था , वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य और 2017 में बछरावां से विधायक व संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। दीपदान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा उर्फ राम जी हरिओम चतुर्वेदी निर्मल रावत आशुतोष रावत अनुज रावत अखिलेश चौधरी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *