आधार कार्ड अपडेट,संशोधन तथा नामांकन का लगाया गया कैंप

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज ²4

संदीप कुमार विद्यार्थी

शिवगढ़ रायबरेली
मिनी सचिवालय गूढा में आधार कार्ड अपडेट संशोधन तथा नामांकन का 3 दिवसीय कैंप लगाया गया।
आधार कार्ड अपडेट संशोधन तथा नामांकन का काम बछरावां डाकघर में तैनात एसडीआई रोहित कुमार के मार्गदर्शन दर्शन में आयोजित किया गया कैंप लगने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी भारी संख्या में मिनी सचिवालय में गूढा भीड़ दिखाई दी।
एसडीआई रोहित कुमार ने बताया कि आधार कैंप के प्रथम दिन में शाम 5 बजे तक 31(5 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)आधार कार्ड नामांकन अपडेट एवं संशोधन किया गया है और लगभग 15 लोगों के आधार में मिनी डिवाइस के माध्यम से मोबाइल नंबर लिंक किया गया है और 0 से 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के नए आधार कार्ड भी बनाए गए हैं। आधार कार्ड अपडेट,नामांकन तथा संशोधन का कार्य बछरावां डाकघर तथा शिवगढ़ डाकघर के 8 सदस्य टीम के द्वारा किया जा रहा था। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा, तनिष्क श्रीवास्तव,बीपीएम दीपक सिंह, अजय पाण्डेय आदि सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्रित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *