लखनऊ नैतिक शिक्षा के बिना सम्पूर्ण शिक्षा अधूरी है उमानंद शर्मा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘जावित्री इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज एण्ड फार्मेसी डिवीजन कनकहा, मोहनलालगंज लखनऊ‘’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 419वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्री श्रीमती मंजू साही जी ने अपनी नातिन के स्वस्थ्य जीवन एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामना के लिए भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को हिन्दी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘नैतिक शिक्षा के बिना सम्पूर्ण शिक्षा अधूरी है’’। आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा सक्सेना ने भी अपने विचार, रखे संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री देवेन्द्र सिंह, श्रीमती ऊषा सिंह श्रीमती मंजू साही, फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव दुबे, फार्मेसी के विभागाध्यक्ष श्री ललित सिंह, जावित्री आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा सक्सेना, नर्सिंग की प्रधानाचार्या डॉ. ई. एलिजाबेथ, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रवीण मिश्रा सहित विभागाध्यक्ष, चिकित्सकगण एवं फार्मेसी के छात्र-छात्रायें मौजूद थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *