यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
वाराणसी काशी जोन में अब ई-रिक्शा कलर क्यूआर कोड के हिसाब से चलेंगे। आदमपुर, जैतपुरा, कोतवाली, चेतगंज, सिगरा, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, भेलपूपुर, लंका और चितईपुर समेत 11 थाना क्षेत्रों में चलने वाले ई-रिक्शा में लाल, पीले, हरे और नीले रंग के क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस लाइन में 9 सितंबर से पंजीकरण शुरू होगा।
ई-रिक्शा का पंजीकरण कराने के लिए वाहन चालकों व संचालकों को अपने साथ वाहन के रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और फिटनेस के कागजात लेकर आना होगा। ई-रिक्शा के पंजीकरण के बाद क्यूआर कोड वितरित किया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सबकी सहमति से कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें जो भी कमियां होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।रूट के अनुसार क्यूआर कोड कोतवाली, जैतपुरा, आदमपुर थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे। पंजीकृत ई-रिक्शा की संख्या 5071 है। चेतगंज, लक्सा, चौक, दशाश्वमेध और सिगरा थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे। पंजीकृत ई-रिक्शा की संख्या 3362 है
भेलूपुर थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे। पंजीकृत ई-रिक्शा की संख्या 2786 है
लंका और चितईपुर थाना क्षेत्र के पते पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे। पंजीकृत ई-रिक्शा की संख्या 2507 है
रामनगर थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा नमो घाट और सामने घाट पुल के नीचे तक ही जाएंगे।।।