लखनऊ में इमारत गिरने पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख मुआवजे की घोषणा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एक तीन मंजिला इमारत के गिरने पर हुई माैतों पर दुख जताया है। घायलों के शीघ्र स्वथ्य हाेने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने हताहताें के परिजनाें के लिए मुआवजे की घोषणा की है
प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक इमारत दुर्घटना में लोगों की मौत दुखद है। हम उन लोगों के साथ प्रार्थना करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे उल्लेखनीय है कि इस इमारत के गिरने से अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *