लखनऊ मवई पड़ियाना में आयोजित हुआ डॉ. राजेश्वर सिंह का 87वां आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर सुनीं गईं जनसमस्याएँ

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

वरिष्ठ संवाददाता निखिल त्रिपाठी लखनऊ

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बिल्डिंग हादसे के पीड़ितों को अनुग्रह राशि की घोषणा किए जाने पर आभार जताया। इससे पहले विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लोकबंधु चिकित्सालय भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना

लोकबंधु चिकित्सालय से निकलने के बाद सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जुनाबगंज, सराय शहजादी पहुंचे, जहां कुछ दिन पूर्व युवक धीरज गुप्ता की असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस दौरान डॉ. सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए, बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही परिवार को एक लाख की तात्कालिक सहयोग राशि प्रदान करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया

ट्रांसपोर्टनगर हादसे के मृतक जसमीत सिंह साहनी के घर पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह

ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में एल्डिको ग्रीन, गोमती नगर निवासी गुरुमीत सिंह साहनी में पुत्र जसमीत सिंह साहनी के मृत्यु पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

ट्रांसपोर्टनगर हादसा : पूरी रात सक्रिय दिखी विधायक डॉ. राजेश्वर की टीम

शनिवार देर शाम राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत धराशायी हो जाने के बाद कई लोगों के दबे होने की आशंका पर सारी रात रेस्क्यू आपरेशन चला, स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पूरे समय राहत और बचाव कार्य पर नज़र बनाये रहे, घटना स्थल और लोकबन्धु अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल भी जाना। इस बीच विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की कई टीमें विभिन्न अस्पतालों और घटना स्थल पर सक्रिय दिखी। विधायक की टीम द्वारा रहत और बचाव कर्मियों को पानी और बिस्कुट पहुंचाया गया, अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, उनके घरवालो विधायक की ओर से आवश्यक तात्कालिक सहायता राशि पहुंचाई गयी, यहाँ तक विधायक की टीम जरुरत पड़ने पर मरीजों के लिए रक्तदान करती ही नजर आई।

मवई पड़ियाना में आयोजित हुआ डॉ. राजेश्वर सिंह का 87वां ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गयी अभिनव पहल आपका विधायक – आपके द्वार जनसुनवाई शिविर विगत 87 सप्ताह से अविरल, अथक, अविराम जारी है। रविवार को ग्राम पंचायत मवई पड़ियाना में ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ साप्ताहिक जनसुनवाई शिविर का आयोजन कर विधायक की टीम द्वारा ग्रामवासियों की समस्याएँ सुनीं गईं।

शिविर के दौरान आवास, निराश्रित महिला एवं वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, सड़क निर्माण, जल निकासी आदि से संबंधित जन शिकायतें/सुझाव प्राप्त हुए, जिन्हें डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा सम्बंधित विभागों अथवा अधिकारियों को प्रेषित कर व विधायक स्तर पर प्रयास कर यथोचित निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

शिविर के दौरान गाँव की शान पहल के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले मवई पड़ियाना के दो मेधावियों आकांक्षा पटेल (87.5%) व फिज़ा बानों (80.4%) और हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों सुधांशु (80.17%) व उत्कर्ष तिवारी (63.6%) को डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से साईकिल, घडी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेटियों को प्रगति के संसाधन उपलब्ध कराने के संकल्प क्रम में ग्राम पंचायत दोना में 38वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर उन्हें वॉलीबॉल, कैरम आदि इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स की किट प्रदान की गयी।

शिविर के दौरान ग्राम प्रधान राम प्रकाश, बूथ अध्यक्ष राम किशोर पटेल, ईश्वरदीन, मंडल अध्यक्ष शिव बक्श सिंह, पूजा चौहान, राम विलास पटेल, रूप रानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम प्रकाश, सत्य नारायण द्विवेदी, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, ओंकार पटेल, अरुण कुमार सिंह और भगवती शर्मा को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही सरोजनीनगर की पहचान बन चुकी तारा शक्ति रसोई के माध्यम से उपस्थित जनों को ताजा, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *