रायबरेली कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी तथा प्रवक्ता सुशील पासी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रायबरेली से प्रवक्ता सुशील पासी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर रायबरेली की जनता में दिखा खुशी का माहौल। बता दे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व प्रवक्ता सुशील पासी को हाई कमान ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद रायबरेली पहुंचते ही रायबरेली वासियो मे खुशी का माहौल दिखा फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में बधाईयों का ताता लगा रहा देश प्रदेश से भी लोगों ने आकर बधाईया दी। बात करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। कानून व्यवस्था को लेकर कहा पूरे देश में अन्याय काल चल रहा है इस अन्याय काल के खिलाफ राहुल गांधी प्रियंका गांधी संघर्ष कर रहे हैं और अन्याय के खिलाफ लगातार न्याय के लिए लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *