बड़े घराने में पैदा होने से योग्यता नहीं बढ़ती : सर्वेश पांडे

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

जिला ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

रायबरेली सर्वण आर्मी संगठन कार्यलय का उद्घाटन करने पहुंचे सर्वण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे ने सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि बड़े घराने में पैदा होने से योग्यता नहीं बढ़ती है। उद्घाटन के बाद गोराबाजार आईटीआई स्थित मैदान में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब सर्वण समाज जाग उठा है वोट की राजनीति करने वाले लोग यह ना जाने की स्वर्ण समाज की संख्या कम है यही नहीं उन्होंने कहा कि जब लोग अपनी कैरियर बनाने को लेकर बंद कमरों में पढ़ाई करते थे तब हम बाहर निकल कर अपने समाज के लोगों को जगा रहा था।राहुल गांधी के द्वारा लगातार जातीय बयानबाजी और रायबरेली की नसीराबाद क्षेत्र में दलित युवक की हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि दलित युवक की हत्या की हम निंदा करते हैं लेकिन जिस तरह से कुछ जातीय संगठन के कुंठित लोगों ने गंदी राजनीति के तहत गलत तरीके से निर्दोष बच्चों को फंसवा दिया है उनके मंसूबे कामयाब नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे आगमन पर कुछ सवर्ण समाज के लोग भी आए हैं जो हाथों में किसी भीम संगठन के खिलाफ तख्ती व मुर्दाबाद किनारे ला रहे जिसमें पिछवरिया हत्याकांड में फंसाया गया निर्दोष हर्षित मिश्रा के पिता भी शामिल हैं। लेकिन हम आज मंच से एलान करते हैं कि इस घटना मे फंसाए गए छतोह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल व हर्षित मिश्रा व दो अन्य मुस्लिम यादव वर्ग के लोग हैं उनकी लड़ाई सर्वण आर्मी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज मंच पर जरूर खड़े हैं लेकिन समय आने पर हो जमीन पर भी बैठकर अपने समाज के लिए लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *