यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
बिहार में कहीं गर्मी पड़ रही है तो कहीं झूम के बारिश हो रही है. मौसम विभाग के ताजा अपटेड की मानें को बिहार के 25 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट है, साथ ही साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. पिछले कुछ घंटे से बिहार में बरसात के मौसम में भी गर्मी बढ़ गई है. बारिश होने से इन इलाकों में लोगों को राहत मिलेगी.
11 सितंबर को 25 जिलों में धुआंधार बारिश होगी. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, सिवान, वैशाली, बेगूसराय, लखीसराय, पटना, भोजपुर, बक्सर, आरा, औरंगाबाद, गया, नवादा, रोहतास और कैमूर में बारिश होगी. जबकि शेष बिहार में कोई चेतावनी नहीं दी गई है.