लखनऊ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नेकहा विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा जरूरी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आज प्रातः लखनऊ कैंट विधानसभा में महाजनसंपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 245 पर हाता माता दीन में घर घर संपर्क करके भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व जनकल्याणकारी उपलब्धियो से अवगत कराया और क्षेत्र वासियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जनसंपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, सुशील तिवारी पम्मी, विनायक पांडे, मानस बहरी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 2 सितंबर को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। हमारे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता लगातार गांव, मोहल्ले में घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे है। भाजपा ने अपने सभी संकल्पों को पूरा किया है। इसलिए जनमानस का अटूट विश्वास भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारों की प्रत्येक योजना गरीब, किसान, महिलाओं तथा युवाओं की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए समर्पित है। इसलिए देश के गरीब, किसान, महिलाएं तथा युवा भाजपा के साथ है और भाजपा परिवार के साथ जुड़ना चाहते है।उत्तर प्रदेश में अभियान व्यापक रूप से चल रहा है, अभियान को लेकर आम जनता में अत्यंत उत्साह है और लोग स्वेच्छा से अभियान से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। लोग मोदी जी की विकास यात्रा से जुड़कर कार्य करना चाह रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान भूपेंद्र सिंह ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर-8800002024 पर मिस्ड कॉल करा कर नमो ऐप के माध्यम से व जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं था उनको मिस्ड कॉल में प्राप्त सदस्यता क्रमांक संख्या व अन्य जानकारियां फार्म में भरवा कर भाजपा परिवार का सदस्य बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *