यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कोंच जालौन कोतवाली अंतर्गत ग्राम गोराकरनपुर में एक अनुसूचित जाति युवक के मुख्य दरवाजे पर पड़ोसी ने ईटा पत्थर डालकर बन्द करने लगा जब मकान मालिक ने विरोध किया तो उसको धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर जातिसूचक गालियां देने लगा जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम गोराकरनपुर निबासी कृपाराम ने दिए अपने शिकायती पत्र में पुलिस को बताया कि उसका दरवाजा गांव के सरकारी खड़ंजे के एक रास्ते की ओर खुलता है वह वहां से बर्षो से काबिज है लेकिन कुछ समय से उसका पड़ोसी राजेन्द्र व उसकी पत्नी गीता उसे निकलने से रोक रही है और वहां से न निकलने की बात कहते है शुक्रवार की सुबह उक्त लोग जातिसूचक गालियां देकर उसके दरवाजे पर ईटा पत्थर डालकर उसे बन्द करने लगे उसने रोका तो राजेन्द्र एक धारदार तलवार लेकर घर के बाहर निकल आया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा तभी किसी ने उसका हाथ में तलवार दिखाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया पीड़ित पहले भी भेंड़ चौकी प्रभारी को कार्रवाई हेतु शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई पीड़ित ने शुक्रवार को आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है