जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर लिया जायजा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

जिला अधिकारी ने कहा आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, प्रशासन करेगा मदद

उरई जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने तहसील कोंच के ग्राम मऊ में मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार भी मौजूद रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ राहत पैकेट, पीने का पानी आदि वितरित किए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर हालचाल जाना। उन्होंने वहां रह रहे लोगों से कहा कि आप लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है, हम आपके लिए तत्पर खड़े हैं। कहा कि हर परिस्थिति को निपटने के लिए बाढ़ चौकियां तथा प्रशासनिक के अधिकारियों एवं डाक्टरों को लगाया गया है। जिससे किसी भी ग्रामीण को परेशानी का सामना न करना पड़े। कहा कि बाढ़ प्रभावित समस्त गांव को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त रसोई बनाई गई है। जिससे किसी को खानपान की कोई समस्या न हो सके इसकी व्यवस्था की गई है। कहा कि इसके अलावा जिन घरों में बाढ़ का पानी पहुंचा है उनके लिए राहत शिविर बनाए गए हैं। कहा कि एसडीआरएफ की टीम निरंतर बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर रही हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को रेस्क्यू करके बाढ़ राहत केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणसील रहकर निगरानी रख रही है। जिससे कहीं से भी सूचना आती है तो वह मौके पर पहुंचकर बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को राहत शिविरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत केंद्रों में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना, नाश्ता, पानी, प्रकाश, दवाई आदि सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणसील रह कर स्थिति का जायजा लेते रहने तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने नाव में दवाइयां राशन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित बनाए रखने के भी निर्देश दिए।इस मौके पर उप जिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह, क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह व ग्राम प्रधान सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *