वाराणसी : मानक के विपरीत संचालित हो रहे होटल, गेस्ट हाउस होंगे बंद, एडीएम ने जारी किया आदेश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

वाराणसी शहर में मानक के विपरीत संचालित हो रहे पाच होटल और गेस्ट हाउस बंद कराए जाएंगे। इसको लेकर एडीएम प्रोटोकाल प्रकाशचंद्र ने पांच होटल और गेस्ट हाउस को बंद कराने का आदेश दिया है इससे खलबली मची है
न्यू सर्वोदय गेस्ट हाउस लक्ष्मणपुरा, श्री लक्ष्मी वाटिका विनायका, शिवपुर सेलिब्रेशन मैरिज लान, ओम मैरिज लान ओमनगर कालोनी सोयेपुर, समृद्धि मैरिज लान रिंग रोड दानुपुर को बंद करने का आदेश दिया है
इसके बाबत होटल संचालकों को पत्र जारी किया गया है। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सख्ती के बाद होटल संचालकों में खलबली मची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *