प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
यूपी सचिवालय में देर से आने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में साठ फीसदी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि देर से आने पर कार्रवाई की जाएगी।देर से दफ्तर पहुंचते हैं कर्मचारी बता दें कि दफ्तर आने का समय 9:30 बजे का है, लेकिन कई कर्मचारी 10 बजे के बाद दफ्तर पहुंचते हैं। इसके साथ ही करीब 30 प्रतिशत कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाते हैं। शिकायत मिलने के बाद सचिवालय प्रशासन विभाग ने एक जुलाई से 15 सितंबर तक बायोमेट्रिक डाटा निकलवाया था, जिनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति संतोषजनक नहीं है, उन्हें आज कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा