लखनऊ गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही मुख्यमंत्री आर्थिक मदद योजना मंत्री नंद गोपाल नंदी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

हर महीने अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक सहायता दिलाने का किया जा रहा है प्रयासगम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए मुख्यमंत्री आर्थिक मदद योजना जीवनदायिनी साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की पहल पर हर महीने गम्भीर बीमारियों के शिकार एवं आर्थिक रूप से कमजोर 50 से अधिक मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जीवनदान मिल रहा है। मंत्री नन्दी की पहल पर जुलाई और अगस्त महीने में 66 मरीजों को एक करोड़ तीस लाख 33 हजार 962 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिस पर मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
जब घर का कोई सदस्य गम्भीर बीमारी का शिकार होता है तो उसका ईलाज कराने में पूरे परिवार की आर्थिक बोझ के कारण कमर टूट जाती है। कई परिवार तो ऐसे हैं, जो आर्थिक तंगी की वजह से अपनों का बेहतर ईलाज नहीं करा पाते हैं और ईलाज के अभाव में उन्हें खो देते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए ही 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सुख-दुख का ध्यान रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का खजाना खोल रखा है।
गम्भीर रोगों से ग्रसित मरीजों को बीमारी का ईलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। जुलाई महीने में प्रयागराज के साथ ही अन्य जनपदों के 46 मरीजों और अगस्त महीने में 89 लाख 38 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। जिसकी वजह से कई लोगों को जीवनदान मिला।

मंत्री नन्दी के पहल पर प्रत्येक महीने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्र व जनपदों के गम्भीर रूप से बीमार दो से तीन दर्जन लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी बेहतर से बेहतर ईलाज करा सकें और अपना जीवन बचा सकें।
मंत्री नन्दी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सुख दुख हमारा सुख दुख है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और हर मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज कराने के लिए भटकना न पड़े, परेशान न होना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। पीड़ितों तक सहायता उपलब्ध कराने में तनिक भी देरी नहीं की जा रही है।

जुलाई महीने में गम्भीर बीमारियों से पीड़ित 20 मरीजों को ईलाज के लिए 41 लाख 962 रूपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में उपलब्ध कराई गई। जिससे बेहतर ईलाज होने पर कई लोगों की जान बचाई जा सकी। जिन लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई, उनमें बहादुरगंज, मालवीय नगर, खुल्दाबाद, करेली, कीडगंज, पुराना कटरा, सरायइनायत फूलपुर, रामबाग, बादशाही मण्डी, नैनी, जीटीबीनगर, मुट्ठीगंज, हिम्मतगंज, सोरांव, मीरापुर, मेजा, चित्रकूट, गोण्डा, सराय अकिल, रायबरेली के लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *