लखनऊ नगर निगम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर महापौर की उपस्थिति में वित्त मंत्री द्वारा किया गया “स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा 2024 का शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। सभी के प्रेरणास्त्रोत एवं भारत के यशस्वी मा. प्रधानमंत्री परम आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डूडा कॉलोनी, तकरोही में “स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा – 2024” का शुभारंभ मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मा. महापौर जी व अन्य द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत कालोनी की साफ सफाई हेतु श्रमदान करके अभियान का शुभारंभ किया गया।साथ ही सभी को स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया।

इस अवसर पर मा० विधायक श्री योगेश शुक्ला जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राम निवास जी, जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार जी, नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह जी, अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार राव जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय जैन जी, श्री सुनील मिश्रा जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री अरविंद यादव जी, मण्डल अध्यक्ष श्री कमल पाण्डेय जी, नगर निगम के अधिकारी -कर्मचारी गण एवं सम्मानित जनता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *