अयोध्या आईजी तथा अयोध्या मंडल कमिश्नर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने आईजी प्रवीण कुमार के साथ तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित गांव मूढाडीहा का भौतिक निरीक्षण किया तथा दशरथ समाधि स्थल के पास स्थित अस्थाई बाढ़ शरणालय में 425 लोगो को बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया। उन्होंने वर्तमान समय में सरयू नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुये सभी प्रभावित ग्रामों में चौकसी बरतने के निर्देश सभी सम्बंधित को दिये। इस दौरान उन्होंने पशुओं के लिए चारे और प्रभावित ग्रामवासियों के लिए बांटे जा रहे भोजन आदि की जानकारी लेते हुये सभी जरूरतमंद की तत्काल मदद करने के निर्देश तहसील प्रशासन को दिये।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय मे वर्तमान में जनपद ९ अयोध्या के तहसील सदर के 08 ग्राम तहसील रुदौली के 05 ग्राम व तहसील सोहावल के 01 ग्राम (मांझाकला) उक्त 14 ग्रामों के लगभग 9785 लोग बाढ़ से प्रभावित है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में प्रभावित व्यक्तियों हेतु 15 सितम्बर को 650 लंच पैकेट व दिनांक 16.09.2024 को 1575 लंच पैकेट व दिनांक 17 सितम्बर को 2900 लंच पैकेट कुल 5125 लंच पैकेट व दिनांक 16.09.2024 को 130 राहत किट व मंगलवार को 937 राहत किट वितरित किया गया तथा प्रभावित व्यक्तियों के पशुओं हेतु 400 कुन्तल भूसा उपलब्ध कराया गया और उक्त ग्रामों में आवागमन हेतु 37 नावें भी संचालित की जा रही है। बाढ़ के दृष्टिगत बचाव एवं राहत कार्य किये जाने तथा सभी सम्बन्धित विभागों को समस्त आवश्यक प्रबन्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
बाढ़ प्रभावित ग्रामों हेतु तहसील सदर में 04, तहसील सोहावल में 02 एवं तहसील रुदौली में 03 कुल 09 बाढ़ शरणालय / चौकियां स्थापित किये गये हैं। उक्त चौकियों में राजस्व / स्वास्थ्य / पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी अनवरत रूप से लगायी जा रही है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने की व्यवस्था कर ली गई है। आकस्मिकता की स्थिति में किसी भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति / परिवार को कोई असुविधा न हो, इस हेतु वहां पर प्रकाश, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई आदि के विशेष प्रबन्ध कर लिये गये हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, द्वारा बनाई गयी टीमों द्वारा भी बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि चिकित्सा विभाग की 38 टीमों द्वारा भ्रमणशील रहकर अब तक 927 लोगों को उपचारित किया गया। टीम द्वारा 3293 ओआरएस पैकेट व 6191 क्लोरीन टेबलेट वितरित किया गया है। पशु चिकित्सा विभाग की 21 टीमों द्वारा अभियान चलाकर जनपद के प्रभावित ग्रामों में पशु टीकाकरण एवं शिविर लगाकर पशुओं का उपचार तथा जांच की जा रही है तथा बाढ़ के दृष्टिगत खोज एवं बचाव कार्य हेतु कुल 150 नावें चिन्हित कर तैयार रखी गयी है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर विकास धर दुबे सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *