रायबरेली शिवगढ़ नगर पंचायत से बदावार से होते हुए दरियावगंज जाने वाली सड़क बनी तालाब सड़क के गड्ढों तथा जल भराव के चलते हर दिन लोग होते है चोटिल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

शिवगढ़ रायबरेली शिवगढ़ क्षेत्र बदावर से दरियावगंज कासना रोड पूरी तरह बारिश में सड़क पर जल भराव होने से वह गड्ढा होने से हजारों राहगीरों को रोज आना आने जाने में सड़क काफी समस्या उठाना पढ़ना पड़ता है वही स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भारी कठिनाइयों को उठाकर स्कूल आना जाना पड़ता है मगर कोई सरकारी कर्मचारी व कोई अधिकारी इस गद्दा सड़क व जल भराव की समस्या का देखने वाला नहीं है ग्रामीणों का कहना है कि जहां उत्तर प्रदेश सरकार सड़क विभाग को निर्देश दे रखा है की कोई भी सड़क खराब ना पाई जाए मगर वही सड़क विभाग अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों का ना मानकर अपनी मनमानी पर उतर आए रोड खराब है रोड़ पर जल भराव है मगर कोई जिम्मेदार अधिकारी देखने वाले वाला नहीं है आम आदमी परेशान है आने जाने के लिए रोड पर मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है वही ग्रामीणों का कहना है कि आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है और तो और कई लोग जल भराव के कारण सड़क पर गिर भी चुके हैं मगर सड़क की समस्या सुनने वाला कोई नजर नहीं आता आए दिन स्कूली बच्चों को आने जाने में समस्या आती है और राहगीरों को भी मजबूरन आना जाना पड़ता है शिवगढ़ बदावर कासना दरियावगंज लामसम या सड़क 20 से 25 गांव को जोड़ती है मगर तब भी इस सड़क की हालत बहुत खराब हो चुकी है ग्रामीणों में सड़क को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार व सड़क विभाग के अधिकारीयों के खिलाफ काफी नाराजगी भी है मगर करें तो करें क्या सड़क पर आने जाने के लिए मजबूर हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *